पटना patna
पटना patna पटना के बारे में जाने जानकारी पटना के बारे में कौन नहीं जानता? पटना बिहार राज्य के राजधानी के साथ-साथ बिहार के 38 जिला में से एक जिला है । पटना का नाम पटना शेरशाह द्वारा 1542 ईस्वी में मालवा पर विजय प्राप्ति के उपलक्ष में रखा गया था । पटना दुनिया के पुराने स्थलों में से एक है. जहां लोग निवास करते हैं चाहे प्राचीन काल हो,मध्य काल हो, आधुनिक काल हो लोग यहां पर बड़े स्तर पर रहते थे। पटना का प्राचीन नाम- पाटलिपुत्र, पाटलीग्राम , अजीमाबाद और कुसुमपुर है। प्राचीन काल की बात करें तो पटना हर्यक वंश, शुंग वंश, नंद वंश, मौर्य वंश, गुप्त वंश, पाल वंश इन सभी राजवंशों के राज्यों की राजधानी रहा हैं. व्यक्तिगत दृष्टिकोण से देखें तो पटना ज्योतिष, चिकित्सक, वैज्ञानिक, विद्वान इन सभी का भी केन्द्र रहा है जैसे आर्यभट्ट, कालिदास, चाणक्य, तुलसीदास, पाणनी जैसे कई अन्य गणितज्ञ, खगोलविद, ज्योतिष आदि विद्वानों का प्राचीन एवं मध्य काल में यहाँ निवास स्थान रहा. मौर्य काल में देखे तो पाटलिपुत्र की आबादी लगभग 400000 थी. साथ ही मौर्य और गुप्त साम्राज्य इन दोनों तथा मगध साम्राज्य के ...