झारखंड के बारे में जाने रोचक तथ्य
झारखंड के बारे में जाने
खनिज संपदा में भरपूर, एम एस धोनी का जन्म स्थली झारखंड राज्य, भारत के 28 राज्यों में से एक राज्य है.
यह भारत के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित है.इसके दक्षिण में उड़ीसा, उत्तर में बिहार, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश है.
इसका गठन बिहार के दक्षिणी भाग को विभाजित करके 15 नवंबर 2000 ई० को किया गया था.
राज्य की कुल जनसंख्या 2011 के अनुसार 3,29,88,134 तथा इसका कुल क्षेत्रफल 79714 किलोमीटर है.
भाषाएं-
राज्य की राजकीय भाषा हिंदी है, इसके अलावा बांग्ला, नागपुरी कई भाषाएं भी बोली जाती है.
राजधानी-
झारखंड की राजधानी रांची है.रांची में ही झारखंड का उच्च न्यायालय अवस्थित है,साथ ही रांची झारखण्ड का तीसरा सबसे प्रसिद्ध शहर है.
नदीयाँ-
दामोदर नदी, फल्गु नदी, कोयल नदी,मथुराक्षी नदी, स्वर्णरेखा नदी, अजय नदी, शंख नदी, पंचाने नदी, इत्यादि झारखंड राज्य की प्रमुख नदियां है. इन सभी में नदियों में दामोदर नदी झारखंड की सबसे बड़ी नदी है.
झारखंड के उद्योग-
बोकारो स्टील प्लांट- बोकारो, टाटा आयरन एंड स्टील प्लांट-जमशेदपुर, भारत कुकिंग लिमिटेड- धनबाद, सीमेंट फैक्ट्री- पलामू
इस राज्य के प्रमुख खनिज कोयला, चूना पत्थर, तांबा,लोहा, बक्साइट, चीनी मिट्टी, सिलिका बालू और अभ्रक अन्य खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.
आकर्षक पर्यटन स्थल
हुंडरू जलप्रपात, रॉक गार्डन, टैगोर हिल, जुबली पार्क, त्रिकूट पर्वत.
धार्मिक स्थल के रूप में बासुकीनाथ मंदिर, रजरप्पा,
सूर्य मंदिर- बुंडू में, पारसनाथ स्थल, देवघर, बैजनाथ धाम, बाबा टांगीनाथ धाम इत्यादि झारखंड राज्य के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं, जो इस राज्य का एक आर्थिक स्रोत है.
प्रसिद्ध शहर
इस राज्य की में कुल 24 जिले हैं, जिसमें धनबाद, रांची, देवघर, जमशेदपुर बोकारो, झरिया, रामगढ़, हजारीबाग,काफी प्रसिद्ध शहर है.
प्रसिद्ध मंदिर
जगन्नाथ मंदिर- रांची, बाबा बैद्यनाथ मंदिर- देवघर,
रजरप्पा मंदिर, नौलखा मंदिर, भद्रकाली मंदिर,
महाकालेश्वर मंदिर, हनुमान मंदिर, झारखंड धाम इत्यादि प्रमुख मंदिरें हैं.
भारत की पश्चिम और पूरब की ओर बहने वाली नदियां



Comments
Post a Comment