भारत के राष्ट्रीय प्रतीक एवं चिन्ह
भारत के राष्ट्रीय प्रतीक एवं चिन्ह भारत देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है, जिसकी लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 है. तिरंगे के बीच में एक चक्र है जिसका रंग नीला है तथा उसमें 24 तिलिया है. राष्ट्रीय ध्वज के निर्माता पिंगली वेंकैया थे. हमारे संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को संविधान निर्मात्री सभा द्वारा 22 जुलाई 1947 ई. को अपनाया. भारत में सभी लोगों को इसे ससम्मान फहराने की अनुमति 26 जनवरी 2002 से प्रदान की गई. सक संवत् पर आधारित भारत के राष्ट्रीय कैलेंडर को 22 मार्च 1957 को अपनाया गया. भारत के राष्ट्रीय कैलेंडर का पहला और अंतिम महिना चैत्र और फाल्गुन होता है. भारत का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक चक्र है जो सारनाथ स्थित सिंह स्तंभ में अंकित है. 26 जनवरी 1950 को भारत ने राष्ट्रीय चिन्ह अपनाया था. राष्ट्रीय चिन्ह में देवनागरी लिपि में लिखा 'सत्यमेव जयते' मुंडकोपनिषद से लिया गया है. राष्ट्रीय चिन्ह के मूल स्थान में चार सिंह हैं. रविंद्र नाथ टैगोर रचित 'जनगणमन' को संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को भारत का राष्ट्र गान स्वीकार किया. राष्ट्रगान को सबसे पहले 27 दिसंबर 1911 को कांग्रेस के कोल...