Haryana हरियाणा राज्य

Hriyana sun set image

Haryana हरियाणा राज्य


हरियाणा राज्य भारत के 28 राज्यों में से एक राज्य हैं.

इस राज्य की राजधानी चंडीगढ़ है.

भारतीय राज्य हरियाणा का कुल क्षेत्रफल 44,212 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है.

हरियाणा राज्य का कुल जनसंख्या 2.53 करोड़ है जिसमें पुरुष जनसंख्या 1.34 करोड़ एवं महिला जनसंख्या 1.18 करोड़ है.

हरियाणा राज्य का जनसंख्या घनत्व 573 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, और इस राज्य का लिंगानुपात 889 महिलाएं प्रति हजार पुरुष हैं जो भारत के सभी राज्यों से कम है.

इस राज्य की कुल साक्षरता दर 75.6%, जिसमें पुरुष साक्षरता दर 84% एवं महिला साक्षरता दर 65% है.

हरियाणा राज्य के मुख्य भाषा की बात करें तो यहां हिंदी तथा हरियावनी भाषा बोली जाती है.

हरियाणा राज्य के उच्च न्यायालय चंडीगढ़ के अंतर्गत आता है हरियाणा राज्य में कुल जिले 21 हैं.



 हरियाणा राज्य की सीमा उत्तर में हिमाचल प्रदेश एवं पंजाब दक्षिण एवं पश्चिम में राजस्थान तथा पूर्व में उत्तर प्रदेश के साथ सटा हुआ है.

हरियाणा राज्य का विधानमंडल एक सदनात्मक है, जिसमें विधानसभा सदस्यों की संख्या 90 राज्यसभा सदस्यों की संख्या 5 हरियाणा राज्य के लोकसभा सदस्यों की कुल संख्या 10 है.

 इस राज्य के प्रमुख खाद्यान्न एवं फसलों के रूप में चावल बजरा, जौ, चना इत्यादि प्रमुख हैं.

हरियाणा का राज्य दिवस 1 नवंबर को मनाया जाता है.

हरियाणा राज्य के पहले मुख्यमंत्री तौर पर भगवत दयाल शर्मा तथा पहले राज्यपाल के तौर पर धर्मवीर थे.

 हरियाणा राज्य का प्रमुख नगरों में अंबाला, गुड़गांव, करनाल कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार, सिरसा, सोनीपत, जींद इत्यादि महत्वपूर्ण शहर हैं.

इस राज्य की प्रमुख नदियां यमुना घग्घर, मास्कंडा नदी है. हरियाणा राज्य का प्रमुख पर्व एवं त्योहार के रूप में यहां लोहारी प्रमुख त्योहार है, जबकि टिक्का यहां का प्रमुख पर्व है.

 इस राज्य के प्रमुख हवाई अड्डे हिसार में, पिंजौर में, करनाल में, भिवानी में अवस्थित हैं.

 यहां खनिज के तौर पर लौह अयस्क महेंद्रगढ़ में, चूना पत्थर अंबाला में, कांच की बालू तथा सिलीकेट पाया जाता है.

 राज्य का पर्यटन केंद्र के रूप में बड़खल झील फरीदाबाद में, कर्ण झील उचाना में, किंगफिशर अंबाला में राजहंस सूरजकुंड में है.

 किस राज्य का प्रमुख लोक नृत्य रासलीला, धमाल नृत्य,

घूमन नृत्य सापेला नृत्य है.

Comments

Popular posts from this blog

डिजिटल मार्केटिंग का उपयोग करके अपने बिजनेस को बढ़ाएं

ईमेल मार्केटिंग कैसे करें ईमेल मार्केटिंग के फायदे ईमेल मार्केटिंग से अपना बिजनेस आगे बढ़ाएं

भारतीय संविधान सभा के निर्माण के समय संविधान सभा में कुल कितनी भरतीय महिला सदस्य थी?