लैंडलाइन से मोबाइल पर काॅल करने का तरीका बदलेगा
अब जनवरी 15,2021 से बदल जाएगा लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने का नियम, बिना जीरो लगाए नहीं बनेगी बात.
अगले साल 15 जनवरी2021 से देश में लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने का तरीका बदलने वाला है.
जनवरी 15, 2021 से लैंडलाइन से मोबाइल पर की जाने वाली हर कॉल के लिए मोबाइल नंबर से पहले जीरो लगाना अनिवार्य होगा.
यह जानकारी मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशन्स ने दी है.
लैंडलाइन से लैंडलाइन, मोबाइल से लैंडलाइन, मोबाइल से मोबाइल पर कॉल करने के लिए प्लान में कोई बदलाव नहीं होगा.
लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने के लिए मोबाइल नंबर से पहले जीरो लगाने का प्रस्ताव रेगुलेटर ट्राई किया था, जिसे टेलीकॉम विभाग ने मान लिया.
इस कदम से टेलीकॉम सेवाओं के लिए पर्याप्त नंबर हो सकेगा.
ऐसा बदलाव से टेलीकॉम सेवाओं के लिए लगभग 254.4 करोड़ नए नंबर बनाने में सुविधा प्राप्त होगी, जो भविष्य भविष्य की जरूरतों की पूर्ति करेंगी.
Comments
Post a Comment