जम्मू और काश्मीर के बारे में जानकारी
जम्मू और काश्मीर के बारे में जानकारी जम्मू कश्मीर भारत के 8 केंद्र शासित प्रदेशों में से एक केंद्र शासित प्रदेश है. यह भारत के उत्तरी भाग में अवस्थित है. इस राज्य के साथ पश्चिम में पाकिस्तान, पूर्व में लद्दाख, दक्षिण में पंजाब एवं दक्षिण पश्चिम में हिमाचल प्रदेश की सीमा सटी हुई है. जम्मू और कश्मीर की स्थापना 26 अक्टूबर 1947 में हुई थी. भारत सरकार ने संविधान संशोधन के माध्यम से इसे भारत के केंद्र शासित प्रदेश के रूप में 31 अक्टूबर 2019 को घोषित किया है. जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर (ग्रीष्मकालीन) एवं जम्मू (शीतकालीन) है. इस राज्य में कुल जिलों की संख्या 20 है. इस राज्य के कुल क्षेत्रफल 42241 किलोमीटर है. जम्मू कश्मीर राज्य की भाषा जम्मू कश्मीर की राजकीय भाषा के रूप में उर्दू का प्रयोग किया जाता है. इसके अलावा यहां डोगरी, कश्मीरी, पहाड़ी, पंजाबी, हिंदी, अंग्रेजी, गुरजी, दादरी, पोठोहारी, भदरवाही, शीना, पहाडी़ लद्दाख इत्यादि जम्मू कश्मीर की प्रमुख भाषाएं हैं. जम्मू कश्मीर की नदियाँ जम्मू-कश्मीर में सिंधु नदी, झेलम नदी, चिनाब नदी, जास्कर नदी, सुरू नदी, नुब्रा नदी इत्यादि नदिया...